Ranchi News: रजरप्पा मंदिर के जीर्णोद्धार के 102 करोड़ के डीपीआर को तकनीकी मंजूरी
रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ी पहल हुई है। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए तैयार करीब 102 करोड़ रुपये के डीपीआर को राज्य सरकार ने तकनीकी स्वीकृति दे दी है। अब पर्यटन विभाग से इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिलनी बाकी है। झारखंड हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता रोहित राय से आग्रह किया कि प्रशासनिक स्वीकृति जल्द दिलाने की दिशा में पहल करें, ताकि मंदिर के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो सके। मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण से जुड़े मामले में संजीव कुमार की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान रामगढ़ के उपायुक्त भी कोर्ट में उपस्थित हुए। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.