रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बयान पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय की भाजपा सरकार की नाकामियों और देशभर में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। रघुवर दास के कार्यकाल में जेपीएससी की ओर से एक भी परीक्षा प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि रघुवर दास और भाजपा को दूसरों पर अंगुली उठाने से पहले अपने शासनकाल को याद करना चाहिए। रघुवर सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में जेपीएससी और जेएसएससी की क्या स्थिति थी, यह पूरा झारखंड जानता है। उस समय अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाई जाती थीं और नियुक्तियां अदालत के चक्कर काटती रहती थीं...