रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची। सदर अस्पताल से नमो जीवन रक्षक बाइक एंबुलेंस सेवा की शुरुआत शनिवार को हुई। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू की। रांची को कुल आठ बाइक एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है। इसमें से सात सदर अस्पताल व एक सेवा सदन को मिलेगा। इससे आपात स्थिति में मरीजों को समय पर मदद मिलने की उम्मीद है। डीआरडीओ की ओर से निर्मित बाइक एंबुलेंस का इस्तेमाल उन इलाकों में किया जाएगा, जहां संकरी सड़कों के कारण बड़ी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। ऐसे स्थानों पर बाइक एंबुलेंस के जरिए मरीजों तक जल्द पहुंचने और उन्हें जरूरी चिकित्सा सहायता देने में मदद मिलेगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने खुद बाइक एंबुलेंस चलाकर इसका प्रदर्शन किया और इसे रांची के सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद को सौंपा। इस मौके पर पुनीत पोद्दार, डॉ स...