Ranchi News: रक्षाबंधन:: बाजार में छाईं डिजाइनर और कार्टून राखियां, देर रात तक बिकती रहीं मिठाइयां
रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राजधानी में त्योहार की रौनक देखने को मिली। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों, राखी के स्टॉल, मिठाई की दुकानों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंद की राखियां और मिठाइयां खरीदती नजर आईं, तो वहीं दूसरी ओर बाहर रहने वाले भाई-बहन त्योहार मनाने के लिए अपने घर पहुंचने की जुगत में दिखे। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सजे अस्थायी स्टॉलों पर अलग-अलग उम्र और वर्ग के लिए आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। इस वर्ष पारंपरिक डिजाइनों के अलावा ब्रो और ब्रदर लिखी कस्टमाइज्ड राखियां, फैशन व डिजाइनर राखियां तथा लुंबा राखियों का खास क्रेज बना हुआ है। इनकी कीमतें 30 से लेकर 200 रुपये तक हैं। बच्चों के लिए बाल गणेश, कृष्ण, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.