Ranchi News: रंगदारी नहीं देने पर मारपीट, बेटा लापता
रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हरदाग निवासी जगन्नाथ सिंह उर्फ रतन के साथ मारपीट कर 50 हजार रुपए रंगदारी की मांग की गई। जगन्नाथ सिंह ने अभिषेक सिंह और बाबू लाल सिंह के विरुद्ध तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें 16 अगस्त को गांव के चौराहे पर घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने उनसे 50 हजार रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसी बीच उनका पुत्र गायब हो गया। अब तक उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह तुपुदाना ओपी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.