Ranchi News: रंगदारी का विरोध करने पर बदमाशों ने चालक को पीटा
रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: रांची। डोरंडा कुम्हार टोली के रहने वाले सैफ खान उर्फ प्रिंस से बदमाशों ने पीटकर उनसे पैसे लूट लिया। घटना सोमवार की है। इस संबंध में सैफ खान उर्फ प्रिंस ने दिलशाद और भोलू समेत चार के खिलाफ डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सैफ खान ने पुलिस को बताया कि वह अपनी टुकटुक गाड़ी से जा रहे थे। सेठ सीताराम स्कूल के पास चार लोगों ने उन्हें रोका। उनसे लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीटकर उनका सिर फाड़ दिया। घायल होने के बाद वह बदमाशों के चंगुल से निकलकर भागे और सीधे थाना पहुंचे। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.