रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने शनिवार को मुरहू एवं कर्रा प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना, कृषक पाठशाला तथा जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जलापूर्ति योजना का निरीक्षण मुरहू स्थित बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने इंटेक वेल, फिल्ट्रेशन प्लांट तथा पेयजल आपूर्ति की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने योजना के नियमित संचालन, समय पर मरम्मत एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टॉक एवं अन्य अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यतन रखने तथा लाभुकों से लिए जाने वाले उपयोगकर्ता शुल्क क...