Ranchi News: योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाएं : उपायुक्त
रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति (विकास) की बैठक हुई। इसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, जल संरक्षण, पेयजल, आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि, सहकारिता, जेएसएलपीएस, सामाजिक सुरक्षा, जल छाजन, पशुपालन और गव्य विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान लिए गए निर्णय उपायुक्त ने मनरेगा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन, निर्माणाधीन आवासों को समय पर पूरा कराने और लाभुकों को समय पर किस्त की राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। भुगतान के बाद भी आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस सहित आवश्यक कार्रवाई करने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.