Ranchi News: यूसीआरएम ने बोर्ड परीक्षा में टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित
रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। उर्सुलाइन कॉन्वेंट एल्युमिनाई (यूसीआरएम) की ओर से रविवार को डोरंडा पलाश सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बोर्ड परीक्षा में अपने विद्यालय में सर्वोच्च अंक लाने वाले टॉप पांच विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्या भारती के राष्ट्रीय सचिव ब्रह्माजी राव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान परेशानियां आएंगी, परंतु उससे घबराएं नहीं। जब आप मेहनत करने की ठान लेंगे तो समस्याएं दूर होती चली जाएंगी। मेयर रोशनी खलखो ने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि उन्हें आगे बढ़ाने में हमेशा उनका सहयोग करें। कार्यक्रम में कुल 22 विद्यालयों के लगभग दो सौ बच्चों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: यूसीआरएम ने बोर्ड परीक्षा में टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.