Ranchi News: यूरिया-डीएपी की मनमानी कीमत वसूली के खिलाफ प्रदर्शन
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। किसानों से यूरिया और डीएपी खाद की मनमानी कीमत वसूले जाने के विरोध में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में माकपा और किसान सभा के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि प्रखंड में यूरिया 400 से 450 रुपये प्रति बोरा बेची जा रही है, जबकि इसकी निर्धारित कीमत 266 रुपये है। इसी तरह 1350 रुपये कीमत वाली डीएपी के लिए किसानों से 2200 रुपये प्रति बोरा वसूले जा रहे हैं। खाद दुकानदार लिक्विड यूरिया के नाम पर भी किसानों से मनमानी कीमत ले रहे हैं। झारखंड राज्य किसान सभा और माकपा ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर खाद की कीमतों की जांच और कार्रवाई की मांग की। इसके साथ कोकरो और कांची नहर का पानी खेतों तक पहुंचाने, प्रखंड में भ्रष्टाचार रोकने, हाथियों के आतंक से किसानों को राहत दिलाने, निमडीह में वन विभाग की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.