रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। यूको बैंक और स्टार हेल्थ के संयुक्त तत्वावधान में यूको बैंक की बरियातू शाखा में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें बैंक के ग्राहकों की आलम हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। उद्घाटन आलम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. तनवीर आलम ने किया। इस अवसर पर यूको बैंक के रांची अंचल अधिकारी सौरव श्रीवास्तव, बरियातू शाखा के प्रबंधक अमन कुमार अमन के अलावा आलम हॉस्पिटल और यूको बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर का उद्देश्य बैंक के ग्राहकों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...