रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: रांची। यूके पब्लिक स्कूल में गुरुवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थी नन्हें बाल गोपाल और राधा रानी की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। भजन, मनमोहक नृत्य और कृष्ण लीला की प्रस्तुतियां दीं। नाटक के जरिए माखन चोरी और यशोदा मैया की डांट के प्रसंगों का मंचन कर सभी का दिल जीत लिया। प्राचार्य ने कहा-भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- यूके पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने कृष्णा जन्मोत्सव का मनाया यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल में मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी यह भी पढ़ें- Gangapar News: राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बच्चों ने मनमोहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...