रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। धुर्वा स्थित युवा ब्रह्मर्षि समाज ट्रस्ट की महिला वाहिनी द्वारा रविवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों और सावन क्वीन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि महिलाओं को एकजुट करने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीमा शर्मा, गीता देवी, रेणु देवी, अंजली कुंवर, शकुंतला सिंह, कुसुम, गुड़िया देवी, प्रतिमा राय, नीरू कुमारी, बबीता राय, सुमन देवी, रीता देवी, निरमा तिवारी, अनामिका कुमारी, तारा देवी, अनु राय, पूनम राय, धर्मशिला देवी, किरण शर्मा, साधना पांडे, उषा देवी, गीता राय मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ब्रह्मर्षि महिला वाहिनी ने सा...