रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। खूंटी जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।

बैठक का विषय बैठक में एसआईआर-2026 को लेकर कार्यकर्ताओं को आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। चंदा चोरी के मामले को लेकर भी चर्चा की गई और इसके विरोध में प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। इसके अलावा कोयला खनन कानून के खिलाफ लोक भवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने और इसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्...