Ranchi News: युवती से छेड़छाड़ में चार आरोपियों की अग्रिम राहत नहीं
रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। युवती से छेड़छाड़, मारपीट, लूट और हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोपों का सामना कर रहे चार आरोपियों गौरव मिश्रा, आर्यन प्रसाद, उत्तम कुमार तथा हर्ष वर्मा उर्फ हर्ष कुमार को झटका लगा है। अपर न्यायायुक्त-15 अमित शेखर की अदालत ने चारों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि केस डायरी में उपलब्ध साक्ष्यों से प्रथमदृष्टया आरोपियों की संलिप्तता सामने आती है और जांच अभी जारी है। ऐसे में उन्हें अग्रिम जमानत देने का कोई आधार नहीं बनता। मामला सदर थाना कांड संख्या 250/2026 से जुड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.