Ranchi News: युवती ने रिश्तेदार पर मारपीट व कपड़े फाड़ने का लगाया आरोप
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची। डोरंडा अरविंदो नगर की रहने वाली एक युवती ने नसीम अंसारी और जफर अली पर घर में घुसकर मारपीट व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती ने दोनों के विरुद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक अक्तूबर की रात व घर पर अकेली थी। इसी दौरान दोनों आरोपी उनके घर में जबरन घुस गए। मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। जबरदस्ती करने का भी प्रयास किया। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आयी है। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.