Ranchi News: युवती ने फांसी लगाने का प्रयास किया, रिम्स रेफर
रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शिवनगर झिरी निवासी पंकज चौधरी की 18 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी ने घरेलू विवाद के बाद घर में दुपट्टे से फांसी लगाने की कोशिश की। घटना की जानकारी परिजनों को समय रहते मिल गई। परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतारकर आनन-फानन में पास के अमृत हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रातू सीएचसी रेफर कर दिया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स भेज दिया गया। रिया तीन बहनों में सबसे बड़ी है। उसके पिता ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.