रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची जिले के सभी थाना व ओपी में बुधवार को जन शिकायत समाधान शिविर लगा। बड़ी संख्या में शिकायत लेकर आए लोगों में से कुछ का मौके पर समाधान किया गया। कुछ में कार्रवाई का आदेश दिया गया। वहीं, डोरंडा थाना में लगे कैंप में एसएसपी राकेश रंजन पहुंचे। उनसे सुनील मिंज हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की परिजनों ने गुहार लगाई। मृतक की बहन ने बताया कि तीन माह पहले छोटा घाघरा पुल के पास उसका शव मिला था। दोनों आरोपी उसके दोस्त हैं। इस पर एसएसपी ने डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...