Ranchi News: युवक की मौत मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची। प्रमुख संवाददाता धुर्वा सेक्टर नौ निवासी मृत्युंजय सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की बेरहमी से मारकर हत्या किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के पिता ओम प्रकाश सिंह की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी में अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। ओम प्रकाश सिंह की ओर से थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि पांच नवंबर की रात दस बजे उनका पुत्र घर से थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। उसका फोन भी स्वीच ऑफ आने लगा। छह नवंबर की सुबह उन्हें पता चला कि उनके पुत्र का सीठियो रोड के पास शव पड़ा हुआ है। पिता ने दावा किया है कि उनके पुत्र को बेरहमी से पीटकर हत्या की गई है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.