Ranchi News: युवकों पर जानलेवा हमला, केस
रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: रांची। लालपुर थाना क्षेत्र के केएम मल्लिक रोड में दो युवकों पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में गुरगुट रोड निवासी विक्रांत जोन लकड़ा ने लालपुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। विक्रांत ने पुलिस को बताया कि 24 जुलाई की रात वह अपने साथी शिवम कुमार के साथ गुरगुट रोड में खड़ा था। इसी दौरान 20 से 25 की संख्या में युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें और उनके दोस्त को बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देकर सभी भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.