रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: रांची। यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में गुरुवार को अदाणी फाउंडेशन और सिटीजन फाउंडेशन के सहयोग से पुलिसकर्मियों के बीच छातों का वितरण किया गया। यातायात पुलिस उपाधीक्षक रामाकांत रजक ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बारिश में ड्यूटीरत जवानों के लिए बेहद उपयोगी बताया। इस अवसर पर अदाणी पावर झारखंड के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स संजीव शेखर ने समाज सेवा और जनहित के कार्यों के प्रति समूह की प्रतिबद्धता दोहराई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: फुटपाथ दुकानदारों के बीच बांटे बड़े छाते

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...