Ranchi News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ी मरीजों की संख्या
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। मौसम में अचानक हो रहे उतार-चढ़ाव से वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, सांस फूलने और शरीर में दर्द की शिकायत बढ़ गई है। इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला, प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र, अजीम प्रेमजी स्वास्थ्य केंद्र सहित निजी अस्पतालों में इन समस्याओं के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। उमस भरी गर्मी के बाद बारिश होने से तापमान में अचानक गिरावट के कारण बुजुर्ग और बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। अजीम प्रेमजी स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सक डॉ. गीता साइन्स ने लोगों को खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वायरल संक्रमण से बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: अस्पताल में वायरल बुखार और इंफेक्शन के बढ़े मरीज टीबी, अस्थमा और सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.