Ranchi News: मोह माया से छुटकारा मिलने पर परम पद की प्राप्ति : साध्वी गोपिका
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। पुंदाग स्थित श्रीराधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री राधाष्टमी महोत्सव पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। डॉ स्वामी सदानंद के सानिध्य में वृंदावन की कथा वाचिका साध्वी गोपिका जी ने व्यासपीठ से कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि बालक ध्रुव ने अपमान को कमजोरी नहीं बनने दिया और दृढ़ संकल्प व भक्ति से परम पद पाया। भरत प्रसंग से मोह-माया से सावधान रहने और भारतवर्ष की महिमा बताते हुए मानव जीवन को दुर्लभ बताया। अजामिल प्रसंग की व्याख्या करते हुए भगवान की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान का स्मरण और सत्संग जीवन में आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। यहां भजनों की भी प्रस्तुति हुई। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे, मंदिर राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा। श्रीरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.