रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने मोरहाबादी वेंडिंग जोन-2 में नियमों के उल्लंघन के मामले में शुक्रवार को 80 वेंडरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई 13 जुलाई को वेंडिंग जोन में किए गए निरीक्षण और जांच के आधार पर की गई। जांच के दौरान निगम ने पाया कि कई आवंटित वेंडरों ने अपनी दुकानें किराये पर दे रखी हैं। कुछ लाभुकों ने दुकान आवंटित होने के बावजूद अब तक व्यवसाय शुरू नहीं किया है। इसके अलावा कई वेंडर निगम द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जांच में कुछ दुकानों में नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायत सही पाई गई, जबकि कुछ लाभुक दुकान आवंटित होने के बावजूद सड़क किनारे अवैध रूप से कारोबार करते मिले। इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने संबंधित 80 वेंडरों को 48 घंटे के भी...