Ranchi News: मोरहाबादी से हटाया तो निगम गेट पर सब्जी बेचने लगे दुकानदार
रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी मैदान के पास सड़क पर एक बार फिर सब्जी दुकान लगाने वालों पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को हटा दिया। बुधवार सुबह हुई इस कार्रवाई के दौरान सब्जी विक्रेता और निगम के अधिकारियों के बीच कहासुनी के साथ धक्का-मुक्की हो गई। यहां पर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन करने के लिए सभी दुकानदार मार्च के रूप में निगम कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। गुस्सा सब्जी विक्रेता दोपहर 12 से 2:30 बजे तक निगम कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने बैठे रहे। सब्जी विक्रेता साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए वैकल्पिक जगह देने की मांग कर रहे थे। इस दौरान निगम कार्यालय में आने-जाने वाले आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले शनिवार को सब्जी बाजार बंद करा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.