रांची, जुलाई 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मंगलवार को कोटपा के तहत मोरहाबादी वेंडिंग जोन में सघन छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान निगम की टीम ने वेंडिंग जोन की कई दुकानों की जांच की। जांच में भारी मात्रा में तंबाकू, सिगरेट, पान मसाला, गुटखा और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद हुए। टीम ने मौके पर ही आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर ली और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कोटपा एक्ट व अन्य प्रचलित नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...