Ranchi News: मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव तीन से, होंगी कई प्रतियोगिताएं
रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में तीन और चार सितंबर को मोरहाबादी में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन ने शुक्रवार को बताया कि पहले दिन तीन सितंबर को बाल गोपाल एवं बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता और दूसरे दिन दही हांडी प्रतियोगिता, भजन संध्या तथा श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का आयोजन होगा। वहीं, पोशाक प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों (6 माह से 5 वर्ष और 6 से 12 वर्ष) में विभाजित किया गया है। चार सितंबर को आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिला गोविंदा दल भाग लेंगे। पुरुष वर्ग के लिए मटकी की ऊंचाई 29 फीट और महिला वर्ग के लिए 17 फीट तय की गई है। दोनों वर्गों के लिए विजेता टीम को Rs.6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.