रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में 9 और 10 अगस्त को दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का आयोजन होने जा रहा है। राज्य सरकार ने महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और आम जनता से इसमें शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य की 33 जनजातियों की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को एक साझा मंच पर प्रस्तुत कर नई पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में छात्राओं ने पेश की सांस्कृतिक छटाआकर्षक जतरा महोत्सव का मुख्य आकर्षण जेल चौक से निकलने वाली भव्य जतरा (शोभायात्रा) होगी, जिसमें 5,000 से अधिक कलाकार जनजातीय विरासत की झलकियां पेश करेंगे। कार्यक्रम में लोकनृत्य, लोकसंगीत, मांदर की थाप पर नागपुरी झूमर, सोहराय कल...