Ranchi News: मोरहाबादी के सब्जी और फल विक्रेता रजिस्ट्री ऑफिस के पास शिफ्ट
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। मोरहाबादी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के कारण मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम से अब लोगों को राहत मिलेगी। रांची नगर निगम ने बाजार के करीब 300 फल और सब्जी विक्रेताओं को रजिस्ट्री ऑफिस के समीप विकसित किए जा रहे निर्धारित वेंडिंग जोन में अस्थायी रूप से शिफ्ट कर दिया है। अब मोरहाबादी का साप्ताहिक बाजार मुख्य सड़क के बजाय इसी निर्धारित स्थान पर लगेगा। दुकानदारों को यहां दुकान लगाने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने यह पहल की है। उद्देश्य सड़क पर लगने वाले बाजार को हटाकर विक्रेताओं को एक निर्धारित स्थान उपलब्ध कराना है, ताकि बाजार के कारण यातायात बाधित न हो और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। इसके साथ ही फुटपाथ विक्रेताओं को भी अपना कारोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.