रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। 135वें डूरंड कप-2026 के सफल आयोजन को लेकर रांची नगर निगम ने सोमवार को मोरहाबादी और हरमू चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अपर नगर आयुक्त संजय कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मोरहाबादी में होटल पार्क प्राइम से टीआरआई और अंतु चौक होते हुए मुख्य सड़क किनारे सरकारी जमीन पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों को मुक्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान सरकारी जमीन पर बनी बैरिकेडिंग, अवैध होर्डिंग, विज्ञापन बोर्ड और ठेला-खोमचा हटाने के साथ ही करीब छह अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से संचालित एक निजी प्ले स्कूल को हटाया गया, अवैध टाइल्स फ्लोरिंग तोड़ी गई तथा झाड़ियों की सफाई कर पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया。

अस्थायी पार्किंग ...