Ranchi News: मोबाइल हैक कर 1.26 लाख की कर ली निकासी
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची। पुंदाग में रहने वाले सुरेंद्र कुमार को मोबाइल हैक कर साइबर अपराधी ने बचत खाता से 1.26 लाख रुपये की निकासी कर ली। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर साइबर अपराध थाना में केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि साइबर ठग ने पहले सूचक के मोबाइल पर एक ऐप भेजकर हैक कर लिया। इसके बाद उनके बचत बैंक खाता से क्रमवार 98 और 28 हजार रुपये की निकासी कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.