Ranchi News: मोबाइल नहीं मिला तो किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: मांडर,प्रतिनिधि। मांडर थाना क्षेत्र की विसाहाखटंगा पंचायत के गोरखो गांव निवासी 16 वर्षीय शीतल खलखो, पिता विमल खलखो, ने मंगलवार को घर के बाहर पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, शीतल का पुराना मोबाइल खराब हो गया था और वह परिजनों से नया मोबाइल दिलाने की मांग कर रही थी। इसी बात को लेकर परिजनों से उसका विवाद हुआ था। देर रात उसने घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगा ली। सुबह किसी की नजर पड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मृतका के माता-पिता कुछ माह पहले ही कमाने के लिए घर से बाहर चले गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर मांडर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर सभी जरूरी कागजात के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मामले में पुलिस ने आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.