Ranchi News: मोबाइल दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: कांके,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले में कांके पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में पिठोरिया के सतकनादू निवासी आमिर अंसारी, पिता मो. खलील अंसारी और अफरोज अंसारी, पिता महमूद अंसारी शामिल हैं। थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि मोबाइल दुकान में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के क्रम में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी के मोबाइल, चार्जर, ट्रिमर, एयरपॉड, बिजली तार समेत अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.