Ranchi News: मोबाइल टावर में चोरी करते एक गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रंगामाटी स्थित जिओ मोबाइल टावर में चोरी करते पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शाहनवाज आलम इस्लाम नगर आजाद बस्ती, कपाली थाना, जमशेदपुर का रहने वाला है। उसके पास से कटर समेत अन्य सामान बरामद किया गया। बताया गया कि रविवार रात तमाड़ पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान रंगामाटी स्थित जिओ टावर के पास युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने टावर में चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने सोमवार सुबह उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.