Ranchi News: मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: रांची। सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने छिनतई के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मो कैफ अली उर्फ मो कैफ हिंदपीढ़ी मोती मस्जिद का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि बुधवार को हरमू रोड में एक राहगीर से मोबाइल छीनकर स्नैचर भाग रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया। पता चला कि शनि मंदिर के पास स्नैचर बाइक से टकरा गया और सड़क पर गिर गया, जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद भी वह भागने लगे, जिसे पुलिस की टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी की बाइक से घटना को अंजाम दिया करता है। साइकिल चोरी समेत कई घटना को अंजाम दे चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.