Ranchi News: मोबाइल चुराकर युवक के खाते से उड़ाए 2.25 लाख, केस दर्ज
रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। कांके टंगरा टोली के रहने वाले कैलाश हजाम का मोबाइल चुराकर उनके खाते से 2.35 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। इसकी जानकारी कैलाश को तब हुई, जब उनके मोबाइल पर मैसेज आया। इस संबंध में कैलाश हजाम ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कैलाश हजाम ने पुलिस को बताया कि उनका मोबाइल चांदनी चौक में 19 जुलाई को चोरी हो गई थी। इसकी जानकारी कांके थाना में भी दिए थे। इसके बाद उन्होंने अपना सिम बंद करवाया और उसी नंबर फिर से ले लिया। 23 जुलाई को उनके मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आया। कैलाश ने पुलिस को यह भी बताया कि राशि निकासी का मैसेज आने के कुछ देर बाद वह खुद ही डिलिट हो जा रहा था। खाता की जांच करने पर पता चला कि 2.35 लाख रुपए की अवैध निकासी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.