Ranchi News: मोबाइल का इस्तेमाल सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों के लिए करें: मौलाना हकीमुद्दीन
रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। कर्बला चौक स्थित इराकीन मैरिज हॉल में रविवार को जमीयत उलेमा झारखंड के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि मोबाइल का सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों के लिए सही इस्तेमाल किया जाए तो इससे समाज को काफी लाभ हो सकता है। मौलाना कासमी ने समाज की नींव मजबूत करने के लिए मकातिब (मदरसा शिक्षा व्यवस्था) के तंत्र को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की दीनी और नैतिक तरबियत (परवरिश) बेहद जरूरी है। बिना बेहतर तरबियत के कोई भी बच्चा आगे चलकर एक अच्छा इंसान नहीं बन सकता, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में अच्छे अखलाक, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों का अहसास कराना अनिवार्य है।कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.