रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: रांची। मोरहाबादी मैदान के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक से चेन छीनकर फरार हो गए। घटना शनिवार की है। इस संबंध में बरियातू राधे कृष्ण गार्डेन निवासी दीपक सिंह ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दीपक सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रोज मोरहाबादी मैदान में मॉर्निंग वॉक करने के लिए जाते हैं। इसी क्रम में शनिवार को एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। उनके गले से सोने की चेन छीनी और फरार हो गए। घटना के बाद वह सीधे लालपुर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...