Ranchi News: मॉडल कॉरिडोर में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की होगी ट्रेड लाइसेंस जांच
रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यातायात को सुगम बनाने की दिशा में पहल जारी है। इस कड़ी में शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अगुवाई में निगम के वरीय पदाधिकारियों ने कांके रोड स्थित राम मंदिर से रातू रोड चौक, हरमू बायपास मार्ग होते हुए कैलाशपति मिश्र चौक और सिरमटोली चौक से इन्दिरा गांधी चौक, चुटिया होते हुए बहु बाजार तक विस्तृत स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने राजस्व शाखा को पूरे मॉडल कॉरिडोर में स्थित सभी दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ट्रेड लाइसेंस जांच करने को कहा। साथ ही रेजिडेंशियल होल्डिंग में अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक गतिविधियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना वैध लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.