Ranchi News: मैराथन कमेटी के मुख्य संरक्षक बने जयराम
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली पर्यावरण बचाओ रैली सह मैराथन दौड़ के लिए कमेटी का गठन किया गया। जयराम महली को मुख्य संरक्षक, सरफराज अहमद को अध्यक्ष और इंद्रनाथ महली को सचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बुधराम बेदिया, बब्लू मिर्धा, ललकु मिर्धा, सूरज साहू, जयराम बेदिया, दीनदयाल बेदिया, विक्रम ठाकुर, अरुण बेदिया और अर्जुन बेदिया को शामिल किया गया है। जयराम महली ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पर्यावरण बचाओ रैली और मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.