रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सीसीएल में सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत शनिवार को गांधीनगर क्रिकेट ग्राउंड में टीम कावेरी और टीम स्वर्णरेखा के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में निदेशक (वित्त) पवन मिश्रा के नेतृत्व में टीम कावेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित मुकाबले में 152 रन बनाए। इसके जवाब में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र के नेतृत्व में टीम स्वर्णरेखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19वें ओवर में 2 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। मैच में उत्कृष्ट गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले अमरेश प्रधान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से 4 विकेट हासिल किए। इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) चंद्र शेखर तिवारी ...