Ranchi News: मेसाल तालाब के पास दो बाइकों की टक्कर, किसान की मौत
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मेसाल तालाब के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में किसान इब्राहिम अंसारी की मौत हो गई, जबकि बेड़ो थाना क्षेत्र के करांजी गांव निवासी करीब 40 वर्षीय छुनका करकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ, जब इब्राहिम मोपेड से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। मांडर पुलिस दोनों को रेफरल अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने इब्राहिम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद छुनका को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इब्राहिम खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.