Ranchi News: मेसरा में पूर्व बैंककर्मी के बंद पड़े आवास से 15 लाख की संपत्ति की चोरी
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। मेसरा ओपी क्षेत्र के नेवरी पंचौली गांव में बंद पड़े मकान से चोरों ने बीते 18 जुलाई की रात में नगदी, विदेशी मुद्रा और सोना-चांदी के जेवरात समेत 15 लाख रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना के समय गृहस्वामी अर्जुन प्रसाद सिंह अमेरिका के न्यू जर्सी में इंजीनियर पुत्र अभिषेक कुमार से मुलाकात कर दिल्ली लौटे थे। वे एक बैंक से हेड कैशियर के पद से सेवानिवृत्त हैं। मकान के कमरों में रखे कीमती सामान समेत नगदी की चोरी की जानकारी देखरेख करने वाले प्रियांशु सिंह व सुनील मुंडा ने मोबाइल से अर्जुन प्रसाद सिंह को दी। मेसरा के सुगनू काजी टोला का प्रियांशु और पंचौली का सुनील मुंडा पिछले माह 15 जून को अर्जुन प्रसाद के अमेरिका जाने पर रात में आवास पर सोते थे। 18 जुलाई की रात में भारी बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.