Ranchi News: मेसरा में ऋण बोझ से दबे युवक ने कर ली आत्महत्या
रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। मेसरा ओपी क्षेत्र के लोहा पुल के पास एक आवास में 27 साल के युवक ने फंदे से झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। वह मेसरा में किराया के मकान में रहता था। मजदूरी कर जीविका चलाता था। मामले की जानकारी होने पर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से मृतक के परिजन भी वहां पहुंचे। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुदेश ऋण के बोझ से दबा हुआ था, जिस कारण कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हताशा में उसने गुरुवार की रात में स्वयं को कमरे में बंद कर लिया व एस्बेस्टस की छत वाले कमरे में लगे लोहे के एंगल से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इधर, यूडी केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.