Ranchi News: मेले में महिलाओं ने सजावटी सामान की खरीदारी की
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। अग्रेसन भवन में आयोजित दीवाली मेले के अंतिम दिन मंगलवार को महिलाएं दिनभर सजावटी सामानों की खरीदारी करतीं नजर आईं। दीपावली पर घर को अलग लुक देने के लिए महिलाएं तोरण, बंदनवार, हैंडमेड रंगोली और टेबल रनर खरीद रही थीं। पूजा के लिए हैंडमेड माला और भगवान के डिजाइनर वस्त्र भी उपलब्ध हैं। वहीं, त्योहार पर एक-दूसरे को उपहार देने के लिए लोग घर पर बनी मिठाइयों और व्यंजनों वाले होममेड गिफ्ट हैंपर खरीदते नजर आए। महिलाओं ने बताया कि बाजार में त्योहारों के दौरान मिलावटी मिठाइयां मिलती हैं। इनसे बचने और त्योहार को खास बनाने के लिए वे मेले में खरीदारी कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मेले में महिलाओं ने दिनभर सजावटी समानों की खरीदारी व लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया होममेड गिफ्ट हैंपर की मांगमेले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.