रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियों के अलावा संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ रांची नगर निगम ने मंगलवार को कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने मंदिर परिसर में एनाउंसमेंट कराने के बाद 12 दुकानों का संचालन बंद कराया। मंदिर के आसपास और कनेक्टिंग मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर पांच ठेले और दो गुमटियां जब्त कीं। निगम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर परिसर की गरिमा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई। इससे पहले अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में मंदिर समिति के सदस्यों और समाजसेवियों के साथ बैठक हुई थी। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मंदिर परिसर के अलावा डेली मार्केट, एसएन गांगुली मार्ग, विष्णु गली और आसपास के संपर्क मार...