रांची, अक्टूबर 19 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। मेन रोड के अलबर्ट एक्का चौक और सर्जना चौक का इलाका रविवार शाम सात बजे से अहले सुबह 4 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा। मेन रोड में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति द्वारा 'द्वारकाधीश महल' की तर्ज पर बनाया गया भव्य पूजा पंडाल आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। प्राचीन शैली में उकेरी गई तस्वीरें इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं, जिसे देख श्रद्धालुओं के कदम खुद-ब-खुद थम रहे हैं। पंडाल में प्रवेश करते ही भक्त मां भगवती के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद मांगते दिखे। लोगों ने न केवल इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरों में कैद किया और सेल्फी ली, बल्कि दूसरे शहरों व राज्यों में मौजूद अपने करीबियों को वीडियो कॉल के जरिए इस भव्यता का सीधा अनुभव भी कराया।पंडाल यह भी पढ़ें- ...