रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची। गिरिडीह के उपायुक्त ने गुरुवार को 50 टीएलपीडी क्षमता वाली मेधा डेयरी के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ एनडीडीबी (ईएस) के डीजीएम और झारखंड मिल्क फेडरेशन के जीएम भी मौजूद थे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान परियोजना से जुड़े अधिकारियों से कार्य की गति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली गई। यह भी पढ़ें- Gridih News: डेयरी प्लांट का डीसी ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति देखी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...