रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर पूनम गौतम ने तोरपा रोड स्थित विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दवा दुकानों में निर्धारित नियमों के अनुपालन की स्थिति की जांच की गई। साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी संबंधित मेडिकल प्रतिष्ठानों के बाहर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दवा दुकानों का संचालन निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप किया जाना चाहिए। संचालकों को दवा की बिक्री समेत अन्य संबंधित प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेडिकल प्रतिष्ठानों के संचालन में नियमों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। निरीक्षण के ...