रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। दीपावली और छठ महापर्व के दौरान आतिशबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं तथा मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए रांची के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया गया है। नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो ने रांची के सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर आगामी तीन से चार महीनों तक चिकित्सा सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। दीपावली के अवसर पर पटाखों से जलने की घटनाओं को देखते हुए अस्पतालों के बर्न वार्डों को पूरी तरह सक्रिय रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही जीवनरक्षक दवाइयां, आवश्यक उपकरण और एंबुलेंस की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ वाले छठ घाटों पर मेडिकल कैंप, एं...